दिल्ली की पौने दो करोड़ जनता केजरीवाल की नीतियों से त्रस्त है: योगी आदित्यनाथ | हर्ष मल्होत्रा | पूर्वी दिल्ली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 मई 2024): पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें लाखो की संख्या में जनता जनार्दन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में यूपी की 25 करोड़ जनता को सुशासन, सुविधा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का कार्य संभालता हूँ। इसके विपरीत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली की 1.75 करोड़ जनता को संभालना तो दूर उलटे भ्रष्टाचार में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए मैं जनता से निवेदन करता हूँ भ्रष्टाचार को नहीं सुशाशन को चुने और अपने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाये।

आगे योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को नर्क बना दिया है हमें देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को बेनकाब करना है वह कहते हैं कि शाहीन बाग दिल्ली को दंगों के आग में झोंकने वाली आम आदमी पार्टी थी।

देश में कोई टॉप टू बॉटम भ्रष्टाचार में लिप्त है तो वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी है और अब वोट भी आपका है और फैसला भी आपका है। यदि आप आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना चाहते हैं तो आप बीजेपी को वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि मैं 11 राज्यों का भ्रमण कर चुका हूं और भारत में एक ही नारा गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

 

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।