UPSC CSE Result 2023: कौन हैं यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव, कहां से की पढ़ाई एवं कोचिंग ?

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 अप्रैल 2024): संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2023) के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1016 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं दूसरे पायदान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे पायदान पर डोनरू अनन्या रेड्डी ने सफलता हासिल की है।

कौन हैं यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव

आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में पहला स्थान यानी की AIR 1 हासिल किया है। आदित्य श्रीवास्तव मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं और वे लखनऊ के ही सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी की परीक्षा में 485 रैंक हासिल की थी।

ये हैं टॉप – 10

1. 2929523: आदित्य श्रीवास्तव
2. 6312512: अनिमेष प्रधान
3. 1013595: डोनुरु अनन्या रेड्डी
4. 1903299: पीके सिद्धार्थ राजकुमार
5. 6312407: रूहानी
6. 6. 0501579: सृष्टि डबास
7. 3406060: अनमोल राठौड़
8. 1121316: आशीष कुमार
9. 6016094: नौशीन
10. 2637654: ऐश्वर्यम प्रजापति

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।