UPSC CSE Result 2023: सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, लखनऊ के लाल ने किया कमाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 अप्रैल 2024): संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2023) के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1016 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं दूसरे पायदान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे पायदान पर डोनरू अनन्या रेड्डी ने सफलता हासिल की है।

180 बने IAS एवं 200 IPS

सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 180 अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए एवं 200 अभ्यर्थी भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुने गए हैं। भारतीय विदेश सेवा के लिए 37 और केंद्र सरकार के विभिन्न सेवाओं के लिए ग्रेड A पर कुल 613 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

साक्षात्कार में 2800 अभ्यर्थी शामिल

यूपीएससी ने बताया कि इस वर्ष साक्षात्कार का समापन 09 अप्रैल 2024 को हुआ था। 4 जनवरी को साक्षात्कार शुरू हुआ और 9 अप्रैल को समापन। साक्षात्कार के अलग अलग चरणों में कुल 2800 से अधिक अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए।

आपको बता दें कि इस वर्ष आईएएस, आईएफएस, आईपीएस, एवं अन्य केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 1105 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। बीते 28 मई को प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित की गई, उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 15 सितंबर से 24 सितंबर तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। अब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित हो गए हैं।।

ये हैं टॉप – 10

1. 2929523: आदित्य श्रीवास्तव
2. 6312512: अनिमेष प्रधान
3. 1013595: डोनुरु अनन्या रेड्डी
4. 1903299: पीके सिद्धार्थ राजकुमार
5. 6312407: रूहानी
6. 6. 0501579: सृष्टि डबास
7. 3406060: अनमोल राठौड़
8. 1121316: आशीष कुमार
9. 6016094: नौशीन
10. 2637654: ऐश्वर्यम प्रजापति

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।