दिल्ली: जेएनयू में छात्राओं से छेड़छाड़, चार के खिलाफ शिकायत दर्ज

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 अप्रैल 2024): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक संगीन मामला सामने आया है। जहां कुछ छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ये शिकायत की है कि, रविवार की रात्रि में वह अपने दोस्त के साथ रिंग रोड पर टहल रही थी और उसी दौरान एक कार में सवार चार लड़कों ने उनका पीछा किया और उनके साथ बदसलूकी की। छात्राओं ने अपने शिकायत में कहा कि, आरोपियों में दो जेएनयू के छात्र हैं। जिनकी पढ़ाई पूर्व में ही पूरी हो चुकी है। छात्राओं न छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है, इसमें दो छात्र ABVP से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस आरोप का खण्डन किया है और दोनों छात्रों को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद प्रॉक्टर कार्यालय ने मामले की जांच बिठा दी है और साथ ही जांच पूरी होने तक दोनों छात्रों को विश्वविद्यालय से बाहर रहने का निर्देश दिया है।

छात्राओं ने शिकायत में यह भी बताया है कि, चारों आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों के सामने ही उनके साथ बदसलूकी की। इस घटना के विरोध में जेएनयू छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। छात्र संघ अध्यक्ष धनंजय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, इस तरह की घटनाएं अब लगातार सामने आ रही है और इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। पहले जेएनयू में ऐसा कभी नहीं। होता था,रात को किसी भी समय छात्राएं बिना किसी डर के टहलती थी।

छात्र संघ अध्यक्ष ने आगे कहा कि, जेएनयू की संस्कृति ही ऐसी रही है यहां पर रात दिन हर समय घूमने की आजादी है। लेकिन इस संस्कृति को अब कुछ अराजक तत्व खराब कर रहे हैं, इस मामले में प्रशासन को अब सख्त कार्रवाई करनी होगी।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।