पंजाब में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दिया बड़ा झटका , एक और सांसद ने छोड़ा साथ

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 अप्रैल 2024): पंजाब के पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पटियाला के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी जी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह पार्टी के लिए बहुत खुशी की बात है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर धर्मवीर जी कांग्रेस में सम्मिलित हुए हैं। मैं कांग्रेस की तरफ से उनका स्वागत करता हूं।

कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि धर्मवीर गांधी जी का कांग्रेस में आना हमारे लिए शुभ संकेत है। इनके साथ बहुत सारे साथी भी आए हैं। ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का असर है। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। आपके आने से हमें मजबूती मिलेगी।

इस दौरान धर्मवीर गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस की विचारधारा से सहमत हूं। कांग्रेस ने हमेशा देश हित के लिए काम किया है , राहुल गांधी ने जिस तरीके से भारत जोड़ो यात्रा निकाला इन तमाम चीजों से मैं प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम रहा हूं। इस मौके पर बोलते हुए धर्मवीर गांधी ने कहा कि 2024 का इलेक्शन देश का इतिहास लिखे जाने वाला है। किसको किस दिशा में जाना है, ये इलेक्शन तय करेगा।

मैं इतिहास का जो सही रास्ता है, उसपर खड़ा होना चाहता हूं। इसलिए मैंने कांग्रेस ज्वाइन की है, जो देश की हालत है, देश को धार्मिक ध्रुवीकरण के तहत बांटा जा रहा है। नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।