समाज विकास क्रांति पार्टी ने बसपा के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनाव आयोग से कर दी बड़ी मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 मार्च 2024): समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की, इस दौरान उन्होंने अपने और पार्टी के समर्थकों पर हुए हमले को लेकर बात की, अशोक सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर खुलकर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके बहुत सारे राज जानते हैं और पोल खुलने के भय से उन्होंने एसवीकेपी के राष्ट्रीय महासचिव पर अपने गुंडों से हमला कराया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और वह अपनी सुरक्षा के लिए पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे। साथ ही इस गुंडागर्दी को ख़त्म करने और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए उनकी पार्टी पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस के रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो के साथ वह काफी समय तक काम कर चुके हैं और उनके बहुत सारे राज जानते हैं। नई पार्टी बनाने पर अपना नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। इसलिए ही उनकी पार्टी के महासचिव सुनील सक्सेना पर ग्रेटर नोएडा में हमला कराया गया। अशोक सिंह ने कहा कि चुनाव में उतरने से रोकने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, तभी से उनको चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रची जा रही है। लेकिन वह रुकने वाले नहीं हैं। एसवीकेपी देश के सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेगी और देश को भय मुक्त और हिंदू राष्ट्र बनाएगी। अशोक सिंह ने कहा कि यदि उन्हें जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे। इस दौरान सुनील सक्सेना , राज कपूर समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।