दिल्ली वासियों के ‘मन की बात’ के आधार पर कांग्रेस तैयार करेगी ‘न्याय संकल्प पत्र’

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 फरवरी 2024): लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम राजनीतिक दल जनता के बीच जाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों की घोषणा कर रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भी चुनावी घोषणा पत्र बनाने की तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम जनता से मेनिफेस्टो को लेकर सुझाव मांगा है।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जनता से मिली सुझावों को पार्टी अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी। दिल्ली प्रदेश दफ्तर में आज दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया के नेतृत्व में एक मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली की जनता से जो बीजेपी ने दावा किया था उसको पूरा नहीं किया गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा दिल्ली की जनता के प्रति हमारा कमिटमेंट है जो वादा खिलाफी दिल्ली की जनता के साथ हुआ है आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी उसे पूरा करेगी। राहुल गांधी हमारे नेता न्याय की बात कर रहे हैं, उसी के आधार पर दिल्ली में भी एक न्याय संकल्प पत्र कांग्रेस पार्टी जनता के सुझाव से बनाएगी।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि आज मेनिफेस्टो कमेटी की एक बैठक हुई है और इस पर निर्णय लिया गया है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कांग्रेस एक मेनिफेस्टो तैयार करेगी। दिल्ली का जो मॉडल था शीला दीक्षित गवर्नमेंट का उसको ध्वस्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

वहीं दिल्ली मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जनता के हितों की बात भाजपा के सांसदों ने पिछले 10 सालों में एक भी बात नहीं किया है। तमाम वर्गों से बात कर जो सुझाव मिलेंगे उसको कांग्रेस पार्टी अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा इसके अंतर्गत गरीब, शोषित, वंचित, युवा, किसान इन तमाम लोगों से किया जाएगा और उनके जो मुद्दे हैं उसको शामिल किया जाएगा।

युवाओं को रोजगार देने की बात होगी युवाओं के साथ जो धोखा हुआ है उसकी बात होगी। व्यापारियों से बात की जाएगी कि किस तरीके से जीएसटी उनके लिए एक बोझ है। आरडब्ल्यूए की दिल्ली की अंदर भागीदारी कैसे बड़े यह सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए आरडब्ल्यूए के लोगों से भी बात किया जाएगा उनके भी सुझाव मेनिफेस्टो में शामिल किए जाएंगे।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।