Breaking News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियों का किया ऐलान, इन चेहरों पर जताया भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (27 फरवरी 2024)

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की आज पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में काफी चर्चा के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से विधायक सोमनाथ भारती को उम्मीदार बनाया है। दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे। जबकि हरियाणा की करुक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे।।