दिल्ली पुलिस महिलाओं को सिखाएगी निःशुल्क आत्मरक्षा के गुर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12/05/2023): दिल्ली की पुलिस महिलाओं को निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगी। इसके लिए राजधानी दिल्ली में निःशुल्क ‘सशक्ति आत्मरक्षा कैंप 2023’ आयोजित किया जा रहा है। ये कैंप 25 मई से शुरू होगी, जो 6 जून तक चलेगी। पूरी दिल्ली में 5 अलग-अलग जगहों पर इस कैंप का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने निःशुल्क ‘सशक्ति आत्मरक्षा कैंप 2023’ में पंजीकरण कराने के लिए महिलाओं से अपील किया है।

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा है, “दिल्ली की महिलाओं से अपील! आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए दिल्ली में 25 मई से 6 जून तक 5 जगहों पर आयोजित किए जा रहे निःशुल्क ‘सशक्ति आत्मरक्षा कैंप 2023’ में 8 मई से 19 मई के बीच अपना पंजीकरण कराए। ज्यादा जानकारी के लिए 011-20865499 पर संपर्क करें।”

आपको बता दें कि प्रशिक्षण लेने के लिए ‘सशक्ति आत्मरक्षा कैंप 2023’ में आनलाइन पंजीकरण करना होगा। दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण 8 मई से शुरू हो गया है जो 19 मई तक चलेगा। वहीं अधिक जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए नंबर 011-20865499 पर कॉल कर सकते हैं।