बड़ी खबर: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, हादसे में 8 लोग घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 फरवरी 2024): राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारी पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पंडाल शादी के लिए बनवाया जा रहा था। दिल्ली पुलिस के अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई है। जिस समय ये हादसा हुआ अधिकतर श्रमिक नाश्ता कर रहे थे। मौके पर एंबुलेंस मौजूद है और बचाव कार्य जारी है। मलबे के बीच राहत दल की टीम जांच कर रही है ताकि मलबे में कोई फंसा ना हो, सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।