गौरवशाली अतीत वाले बिहार का वर्तमान क्यों हो रहा बर्बाद, बिहार से जुड़े कई रोचक तथ्य

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (6 फरवरी 2024): बिहार अपने गौरवशाली अतीत, समृद्ध परंपरा एवं आध्यात्मिक दर्शन के लिए देश ही नहीं संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। आपको बता दें भारत की यात्रा में बिहार का अति महत्वपूर्ण योगदान है।

बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण एवं रोचक तथ्य

भारत का वह राज्य जहां से सबसे अधिक IAS-IPS अधिकारी निकलते हैं। वह राज्य जहां के लोग ना केवल देशभर में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में जाकर काम करते हैं। हम बात कर रहे हैं गौतम बुद्ध एवं जनक नंदनी जानकी की भूमि बिहार की। आज आपको बिहार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे जो आपको शायद पता ना हो, ऐसी 10 उपलब्धियों के बारे में बताएंगे जो बिहार ने देश को दिया।

• हम सभी जानते हैं कि भारत एक गणतांत्रिक देश है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला गणतंत्र बिहार है। जहां ‘लिच्छवी गणराज्य’ के रूप में गणतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुआ।

• भारत में अलग अलग धर्मों के अनुयायी निवास करते हैं। यहां हिंदू, इस्लाम, बौद्ध, सिख, जैन पारसी सहित कई धर्मों के धर्मावलंबी निवास करते हैं। पर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दो वृहत स्तर के धर्म का उदय बिहार में ही हुआ है। जैन धर्म एवं बौद्ध धर्म बिहार से ही सम्पूर्ण विश्व में प्रचलित हुआ।

• शिक्षा की बात करें तो बिहार उसमें भी अग्रणी रहा है, दुनिया की सबसे बड़ी, प्राचीन एवं प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय, नालंदा विश्वविद्यालय भी बिहार में ही स्थापित थी।

• राजनीति की बात करें तो इसमें भी बिहार पीछे नहीं रहा है, दुनिया को सबसे पहले राजनीति और कूटनीति का ज्ञान देने वाले महाविद्वान एवं महाज्ञानी चाणक्य भी बिहार से ही थे।

• राम मंदिर निर्माण के बाद संपूर्ण देश में राममय माहौल है। भारत वासी प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण लिखने वाले भगवान बाल्मिकी भी बिहार से ही थे और स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की धर्मपत्नी मां सीता भी बिहार से ही थीं।

• चिकित्सा के क्षेत्र में भी भारत का बिहार सदैव अग्रणी रहा। सर्जरी (शल्य चिकित्सा) जो आज दुनिया भर में की जाती है, वह सबसे पहले बिहार से ही शुरू हुई। सर्जरी के जन्मदाता शुश्रुत भी बिहार से ही थे।

• यौन शिक्षा की बात करें तो इसमें भी बिहार की अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी है। आपको बता दें की कामसूत्र के रचयिता वात्स्यायन भी बिहार से ही थे।

• दुनिया को गणित का ज्ञान देने वाले आर्यभट्ट भी बिहार के ही रहने वाले थे, जिनके लिए कहा जाता है कि “जब जीरो दिया मेरे भारत ने तो दुनिया गिनती आई”।

• वीरता एवं शौर्यता की बात करें तो बिहार के सम्राट अशोक दुनिया के महानतम शासक के रूप में माने जाते हैं और यह भी गौरव की बात है कि भारतीय झंडे के बीच में भी अशोक चक्र वीरता को उजागर करता है।

• क्या आप जानते हैं कि सिख धर्म के आखिरी गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म भी बिहार में ही हुआ था। इसी कारण से पटना सिख समुदायों के लोगों लिए आज भी एक प्रमुख धार्मिक स्थान के रूप में माना जाता है।

ये कुछ खास बातें थी जो इस बात का प्रमाण है कि बिहार का योगदान भारत को मजबूत करने में काफी महत्वपूर्ण है। उपरोक्त लिखित सभी बातों से ना केवल बिहार के लोग बल्कि सम्पूर्ण देशवासी गर्व और गौरव की अनुभूति करते हैं।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।