कोहरे का कहर जारी! देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 जनवरी 2024): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। आज मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा देखने को मिला, जिसके कारण विज़िबिलिटी कम हो गई। इसका सड़क, रेल और हवाई यातायात पर देखने को मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। तो वहीं कोहरा छाया रहने के कारण दिल्ली में कई उड़ाने भी देरी से चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने ट्रेन और उड़ानों का इंतजार करना पड़ रहा हैं।

आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने कि संभावना है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक, आज पालम और सफदरजंग में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीं रिज में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और आयानगर में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।