कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ‘पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली’

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 दिसंबर 2023): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी आज गुरूवार को अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया।

कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है और अपने विचारधारा से आगे बढ़ेगी और यही संदेश हम नागपुर से देना चाहते हैं। हम उसी (2024 लोकसभा चुनाव) को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं।”

बता दें कि कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस समारोह में AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।