केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दिल्ली से अयोध्या तक श्रीराम पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 दिसंबर 2023): केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आज रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली से अयोध्या तक श्रीराम पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ”मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि यह (दिल्ली से अयोध्या तक श्रीराम पदयात्रा) पद यात्रा मेरे निर्वाचन क्षेत्र से शुरू हो रही है। यह पद यात्रा बहुत खास है क्योंकि यह भगवान राम के नाम पर है।”

बता दें कि इस्कॉन की तरफ से दस दिसंबर को भक्ति एवं सेवा का संदेश प्रसार करने के लिए दिल्ली से अयोध्या तक श्रीराम पदयात्रा शुरू की गई है।