दिल्ली के कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी, एक शख्स घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 नवंबर 2023): दिल्ली में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है।कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल शख्स की पहचान महादेव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तकरीबन 35 साल है। वह दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, महादेव पर पहले से ही तीन अपराधिक केस दर्ज हैं।

मेट्रो स्टेशन के पास हुई फायरिंग की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस पूरे मामले में केशवपुरम थाना पुलिस की टीम जांच कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।।