छठ महापर्व के आयोजन को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार से की बड़ी मांग, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 नवंबर 2023): दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार से प्रकृति का पर्व छठ महोत्सव को यमुना किनारे आयोजित करने की इजाजत देने को कहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में हुई आज की बारिश को छठ मैया का प्रसाद बताया है और कहा कि भगवान के इस इशारे को समझिए।

इसके अलावा, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जितना अत्याचार करना है कर लीजिए। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर झूठ बोल कर दिल्ली की सत्ता में क़ाबिज़ होने का आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “जितना अत्याचार करना है कर लो AAP, झूठ बोल कर दिल्ली की सत्ता में क़ाबिज़ हुए aap, चाहे जितने क़हर करो AAP। अब दिल्ली की चिंता भगवान कर रहे है, आज के बारिश छठ मैया का प्रसाद है , इस इशारे हो समझना चाहिए और स्वच्छता एवं प्रकृति के त्योहार छठ महोत्सव को यमुना तट पर भी होने की स्वीकृति देनी चाहिए।”