मानवता हुई शर्मसार 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप 

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली के दरियागंज इलाके से 8 साल की एक बच्ची का  किडनैप कर रेप के बाद हत्या कर दिया गया। पुलिस ने 5 अगस्त को किडनैप की हुई बच्ची का शव यमुना खादर क्षेत्र से बरामद किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रिजवान है, और उसका उम्र 36 साल है।

इस मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के DCP श्वेता चौहान ने कहा कि 5 अगस्त की सुबह हमारे पास फोन आया था जिसमें एक बच्ची को घर से अगवा किया गया है। काफी खोजने के बाद भी बच्ची नहीं मिल पाई। 18 तारीख को एक बच्ची का शव मिला जिसकी पहचान उसके अभिभावकों ने की।

DCP श्वेता चौहान ने आगे बताया कि एक मुखबिर से पता चला कि 35-36 साल का व्यक्ति रिजवान है, जो उस घर में आया जाया करता था। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूला है। बच्ची ने उस व्यक्ति को अपनी मां के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया था, और वे नहीं चाहते थे कि ये किसी को पता चले।

DCP श्वेता चौहान के मुताबिक रिजवान रात में नशे की हालत में बच्ची को उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बच्ची की मां का इसमे कोई रोल सामने नहीं आया है।