स्कूली पाठ्य पुस्तकों में इंडिया के जगह भारत लिखने के निर्णय पर विपक्ष ने बोला जोरदार हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (25/10/2023): एनसीईआरटी ने अपने सिलेबस में फिर से एक बड़ा बदलाव किया है। समय-समय पर एनसीईआरटी अपने सिलेबस में बदलाव करती रही है जिसके कारण एनसीईआरटी पर कई बार सवाल भी खड़े होते रहे हैं। एनसीईआरटी यानी कि नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग अपने सिलेबस में बदलाव किया है।

एनसीईआरटी के किताबों में जहां-जहां इंडिया शब्द का प्रयोग होता था अब वहां भारत शब्द का प्रयोग किया जाएगा। इस बदलाव को लेकर देश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, वे पाठ्यपुस्तक और पाठ्यक्रम के माध्यम से भारत के इतिहास को विकृत कर रहे हैं। हमारे लिए भारत और इंडिया दोनों बराबर है। ये चुनावी रणनीति और ध्रुवीकरण की राजनीति है। वे राजनीतिक मकसद के लिए ऐसा कर रहे हैं।

वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि जब से INDIA गठबंधन का जन्म हुआ तब से कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वे कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस प्रकार से INDIA गठबंधन पर आक्रमण करें। ये घबराहट वाली प्रतिक्रियाएं हैं। NCERT यह कर रही है, अनुछेद 1 का आप क्या करेंगे? तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश के नाम के साथ भी खिलवाड़ किया जाएगा क्या? आप जिस INDIA गठबंधन के कारण ये सब कर रहे हैं, अगर INDIA गठबंधन ने अपना नाम भारत कर लिया फिर आप क्या करेंगे?