3 राज्यों के चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, कांग्रेस ने इन चेहरों पर जताया भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 अक्टूबर 2023): अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की बुधनी सीट से कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को उतारा है।

शिवराज सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने किसे उतारा?

मध्य प्रदेश के बुधनी सीट से कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को उतारा है। ये वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। उसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लडेंगे। बीजेपी ने कमलनाथ के खिलाफ बंटी साहू को मैदान में उतारा है।

पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 144 सीट, छत्तीसगढ़ की 30 सीट और तेलंगाना की 55 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सीटें और बड़े चेहरे

मध्य प्रदेश के लाहर सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह मैदान में है। इंदौर 1 से कांग्रेस ने संजय शुक्ला और बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है।

इंदौर 2 से चिंतामनी चौकसे चिंटू को मैदान में उतारा गया है। इंदौर 4 से राजा मधवानी चुनाव लडने वाले हैं।

पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह को कांग्रेस ने चुरहट से टिकट दिया है। नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस विधायक सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे को अटेर से मिला टिकट।।