अपने जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया को याद करते हुए क्या बोले सीएम केजरीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 अगस्त 2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। वह अपने जन्मदिन पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को याद करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “आज मेरा जन्मदिन हे। कई लोग अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! लेकिन मुझे मनीष की याद आती है। वह झूठे मामले में जेल में है।”

उन्होंने आगे देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि “आइए आज हम सब प्रतिज्ञा करें – कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। वही मजबूत भारत की नींव रखेगा। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।”

अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, बिहार के उपमुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

तो वहीं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है, “मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ है। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।।