भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 अगस्त 2023): भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया है। भारत की इस शानदार जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। यह एक अविस्मरणीय मैच में मलेशिया पर 4-3 की रोमांचक जीत थी। राष्ट्र गर्व से फूल रहा है।”

आपको बता दें कि भारतीय टीम चौथी बार चैंपियन बनीं है। इसी के साथ भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था।