राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश, अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक

Abhishek Manu Singhvi

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 अगस्त 2023): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया। इस दौरान विपक्षी दलों ने विधेयक का विरोध किया। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने विधेयक की आलोचना की और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि “भाजपा का दृष्टिकोण किसी भी तरह से नियंत्रण करने का है। यह बिल पूरी तरह से असंवैधानिक है, यह मौलिक रूप से अलोकतांत्रिक है, और यह दिल्ली के लोगों की क्षेत्रीय आवाज और आकांक्षाओं पर एक प्रत्यक्ष हमला है। यह संघवाद के सभी सिद्धांतों, सिविल सेवा जवाबदेही के सभी मानदंडों और विधानसभा-आधारित लोकतंत्र के सभी मॉडलों का उल्लंघन करता है।”

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में गुरुवार को पारित हो चुका है।