एलजी और गृहमंत्री से दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने की अपील- पुलिस को थोड़ा एक्टिव कीजिए

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 जुलाई 2023): दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़के ने एक लड़की की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पुलिस को थोड़ा एक्टिव कीजिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, ये बेहद दुखद है। दिल्ली में कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गया है। एलजी साहब और गृहमंत्री जी से गुज़ारिश है, पुलिस को थोड़ा एक्टिव कीजिए। दिल्ली की बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।”

आपको बता दें दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार को ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 22 साल है। पुलिस ने शव के पास से एक लोहे की रॉड भी बरामद की हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के मौसेरा भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। आरोपी मृतका से शादी करना चाहता था लेकिन मृतका के परिजनों ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद लड़की भी उससे बात करना बंद कर दी। लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया, जिसके बाद आज उसने इस घटना को अंजाम दिया।।