यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सीएम ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का किया आग्रह

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 जुलाई 2023): दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को आज तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 207.55 मीटर तक पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है और केंद्र से यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है कि यमुना का जलस्तर और न बढ़े।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, “केंद्रीय जल आयोग ने आज यमुना में 207.72 मीटर जल स्तर की भविष्यवाणी की है। दिल्ली के लिए अच्छी खबर नहीं। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथिनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। केंद्र से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि यमुना का स्तर और न बढ़े। उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर (1978 में)। वर्तमान स्तर 207.55 मीटर।”

आपको बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।