दिल्ली: चंदन विहार क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/05/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चंदन विहार क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रहे है।

DCP हरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए आज रविवार को बताया कि “हमें सूचना मिली थी कि चंदन विहार क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। अस्पताल में उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं। मृतक को 2-3 गोलियां लगी थी। मामले में जांच की जा रही है‌।”