कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने की घोषणा की, दिल्ली दफ्तर पर भक्तों ने किया जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (02/05/2023): कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया उसमें लिखा है कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पीएफआई और बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन किया जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी पर लगातार हमला बोल रही है। इसी कड़ी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे इसके मद्देनजर कांग्रेस दफ्तर की ओर बजरंग दल के कार्यकर्ता बढ़ने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस मुख्यालय से महज 500 की दूरी पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।

विश्व हिन्दू परिषद संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा की बजरंग दल का एक एक कार्यकर्ता देश और समाज के लिए समर्पित है वहीं पीएफाई की गतिविधियों से पूरा देश परिचित है। जहां भी पीएफाई के लोग सर तन से जुदा गैंग के तौर पर खड़े हुए कांग्रेस ने उसका समर्थन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक लोकतांत्रिक तरीके का प्रयोग करके ऐसे गैंग के आतंक को समाप्त करने के कार्य में लगा।

जैन ने कहा कि कांग्रेस और पीएफाई के बीच गठबंधन है और उसी कारण से बजरंग दल उनके आंखों की किरकरी बना हुआ है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी देश को धोखे में नहीं रख सकती। कांग्रेस ने बजरंग दल को बदनाम करने की कोशिश की है। देश की जनता ये स्वीकार नहीं करेंगी।।