ITS डेन्टल कॉलेज द्वारा अप्रैल, 2023 माह में 2600 मरीजों के लिए लगाये गये स्वास्थ्य शिविर

आई0टी0एस0 डेन्टल कॉलेज, मुरादनगर गाजियाबाद द्वारा अप्रैल, 2023 माह मे मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों अर्थात कौषल्या, सरदपुर, सी0लाइन देवेंद्रपुरी, रिस्थल, फकरनगर, कषेड़ा, कल्लूगढ़ी, रहीसपुर और ढिकोली सहित आदि विभिन्न के साथ-साथ एससीसी हाइट्स, ब्रेवहार्ट सोसाइटी, ऑफिसर सिटी-2 और अग्रवाल हाइट्स जैसी विभिन्न सोसायटियों में भी दंत चिकित्सा स्वास्थ्य षिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें षिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गयी।

शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के दंत विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में लगभग 2600 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताये। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य समस्यओं की जांच की गई तथा उन्हें मौखिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया एवं दाँत साफ करने की सही तकनीक से भी ज्ञात कराया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते है। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इसके बाद शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतो की सफाई करायी और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतो मे मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्श भी दिये गये।

 इसके बाद दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्षन ब्रशिंग मॉडल और दूध ब्रश की मदद से किया गया तथा दवाइयों के साथ सभी उपचार निशुल्क प्रदान किये गये। अंत मे मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आई0टी0एस0 डेन्टल कॉलेज मे भेजा गया।
आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसके लिये सभी मरीजों ने संस्थान का आभार प्रकट किया।