बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम केजरीवाल को लेकर दिए अमर्यादित बयान, कहा -“झूठा और मक्कार”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/04/2023): दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट, झूठा व मक्कार आदमी है जो विधानसभा की आड़ में छुपकर वार और बकवास करता है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि “चाणक्य ने कहा था कि मूर्ख व्यक्ति को दो पैरों वाला पशु समझकर त्याग देना चाहिए। अब समय आ गया है कि दिल्ली की जनता इस मूर्ख व्यक्ति को जो दो पैरों वाला पशु है उसे त्याग दें। वो भ्रष्ट मक्कार आदमी है, वो गीदड़ है वो विधानसभा की आड़ में छुपता है।”

उन्होंने आगे कहा कि “वो कायर और मक्कार है। वह अपने सवालों के जवाब नहीं देते हैं। ये मक्कार आदमी नहीं बताता है कि कैसे उसने अपने बच्चों की सर पर हाथ रख कर झूठी कसम खाई थी। ये मक्कार आदमी नहीं बताता कि कैसे उसने अपने गुरु अन्ना का अपमान किया है। ये भ्रष्ट और मक्कार आदमी ये नहीं बताता है कि कैसे शराब घोटाले में उसने काली दलाली की कमाई खाई है। ये भ्रष्ट आदमी दिल्ली की जनता को ठगने का काम करता है।दिल्ली की जनता बड़ी समझदार जनता है और ये दो पैरों वाला पशु का त्याग दिल्ली का जनता करेगी।”

विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने पर उन्होंने कहा कि “विधानसभा, लोकसभा लोकतंत्र के मंदिर होते हैं। इन्होंने उस मंदिर का अपमान किया है। ये विधानसभा की आड़ में गीदड़ है जो छुपकर वार और बकवास करता है। हिम्मत है तो विधानसभा के बाहर आकर करें। मैं सामने खड़ा हूं।”