अदानी विवाद पर घिरी मोदी सरकार | LIC दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (08/02/2023): भारतीय युवा कांग्रेस ने अदानी ग्रुप की धांधली के खिलाफ एलआईसी बिल्डिंग, कनॉट प्लेस के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक LIC दफ्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस बहुत मुश्किल से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को वहां से हटा पाई।

अदानी विवाद को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर कांग्रेस पार्टी हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि पिछले कई सालों से राहुल गांधी इस विषय पर अपनी बात रखी है, इसपर केंद्र सरकार हर बार इस मुद्दे से भागती रही है, पर अब प्रधानमंत्री कितनी भी कोशिश कर ले अपने मित्र को बचाने की सच को सामने आने से रोक नही पाएंगे।

कांग्रेस आरोप लगा रही है कि अडानी समूह पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर मोदी सरकार खामोश है, जो इस मामले में सरकार की मिलीभगत की ओर एक इशारा है। प्रधानमंत्री मोदी की अडानी पर मेहरबानी का नतीजा पूरी दुनिया देख रही है। आम जनता के करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं, उनकी मेहनत की कमाई डूब रही है और जब तक इस पूरे मामले की जांच और संसद में इस विषय पर चर्चा नहीं होती तब तक हम इस प्रकार से लगातार विरोध करते रहेंगे।।