टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (23/12/2022): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक खेलो इंडिया डैशबोर्ड के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि “यह देश के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और लोग इससे अपने सुझाव भी दे पाएंगे। हम देश को स्पोर्ट्स हब बनाना चाहते हैं।”
तो वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इससे हर कोई खेल से जुड़ी जानकारी ले सकता है। देश भर के 17,000 मैदानों को जियोटैगिंग कर इस प्लेटफार्म पर जानकारी दी गई है। खिलाड़ियों को जानकारी लेने, अपने अवॉर्ड और रिवॉर्ड लेने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े उसके लिए प्रयास किए हैं।