Delhi MCD Election Results: आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से आगे निकली

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। वहीं अब आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से आगे चल रही है।आधिकारिक रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 116 सीटों पर, भाजपा 91, कांग्रेस 9 सीटों पर, निर्दलीय 3 और अन्य 1 पर आगे चल रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग किया गया था। वहीं सबकी निगाहें दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। इस चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से था।