दिल्ली एलजी ने आप के पांच नेताओं को भेजा लीगल नोटिस, 48 घंटे के अंदर मांगा जवाब

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/09/2022): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और आम आदमी पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कल यानी सोमवार को आदमी पार्टी के पांच बड़े नेताओं के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है।

इस नोटिस में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह के नाम शामिल हैं। ये नोटिस दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप और उपराज्यपाल के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के लिए भेजा गया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेताओं से 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। वरना कार्रवाई की चेतावनी दिया है।

वहीं, उपराज्यपाल के इस नोटिस के बाद आम आदमी पार्टी ने भी बयान जारी किया है और उपराज्यपाल से सवाल सवाल किया है। उन्होंने कहा कि अगर उसने कुछ गलत नहीं किया है तो वह सीबीआई के छापे और जांच से इतना डरता क्यों है? वह स्वतंत्र जांच के लिए खुद को पेश क्यों नहीं करता? उन्हें लोगों को धमकाना बंद कर देना चाहिए।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर घोटाले का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि खादी ग्रामोद्योग (KVIC) के चेयरमैन रहते हुए उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने अपनी बेटी शिवांगी सक्सेना को मुंबई में खादी लाउंज डिजायन करने का 80 करोड़ रुपए का ठेका दिलाएं है। इसके अलावा उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर KVIC के चेयरमैन रहते हुए करोड़ों रुपए की हेराफेरी और नोटबंदी के समय कई घोटाले और घपले का आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल को पद से बर्खास्त करने की मांग किया है।।