कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, “रीसेट करनी थी इकोनॉमी, यहां पर रीसेटिंग हो रही है, विपक्षी दलों की सरकारें”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (02/09/2022): देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और गिरती जीडीपी को लेकर कांग्रेस पार्टी फिर से एक बार केंद्र सरकार हमलावर है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि GDP वृद्धि को लेकर चल रहे प्रोपेगेंडा के बीच सच्चाई तो यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था पिछले 3 साल से औसतन 1.26% की रफ़्तार से बढ़ रही है। क्या विश्वगुरु बनने के लिए यह रफ्तार काफी है। भारत सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की GDP के आंकड़े जारी किए। इसके बाद उनका प्रचार विभाग देश के सामने अद्भुत आंकड़े लेकर प्रस्तुत हो गया।

गौरव वल्लभ ने कहा कि मैं आज उन आंकड़ों की सच्चाई लेकर प्रस्तुत हुआ हूं। पिछले 3 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था 3% से कम बढ़ी है, अगर लगभग 3% मान लें तो 3 साल में सिर्फ 3% बढ़ी है। बनाकर अर्थव्यवस्था को लाचार, विपक्षी दलों की सरकारें रीसेट करने में लग गई है मोदी सरकार। रीसेट करनी थी इकोनॉमी, यहां पर रीसेटिंग हो रही है, विपक्षी दलों की सरकारें।

 

गौरव वल्लभ ने मोदी सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि मोदीजी को अर्थव्यवस्था पर ‘मन की बात’ करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि- ₹80 प्रति डॉलर के मुकाबले पर रुपया चल रहा है। अगस्त 2022 में बेरोजगारी दर 8.28% बनी हुई है। खुदरा महंगाई दर RBI की रेंज 6% से ज्यादा बनी हुई है। मोदी सरकार का वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही का जो आंकड़ा आता है।

अगर उसकी तुलना 2019-20 से करते हैं, तो GDP 3% पर है, मतलब 3 साल में 3% है। अगर हम लो बेस पर बात करें तो जो RBI का अनुमान 16% का था, वो घटकर 13.50% हो गया। इसका नतीजा ये हुआ कि SBI ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के ग्रोथ के जो पूर्वानुमान थे, उसको भी घटा दिया है।

 

गौरव वल्लभ ने कहा कि अगर हम कॉन्सटेंट प्राइस पर GDP ग्रॉथ देखें तो 2022-23 की पहली तिमाही में ₹36.8 लाख करोड़ GDP का साइज था, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में ₹35.85 लाख करोड़ था। मतलब 3 साल में 3% मात्र ग्रॉथ रही, मोदी जी का विकास का मॉडल और 1% की ग्रॉथ। 3 साल में GDP मात्र 3% बढ़ी मैन्युफैक्चरिंग में प्रति वर्ष 2% की ग्रोथ हुई ये मोदीजी के विकास मॉडल का नतीजा है, इसका असर ये हुआ कि आज बेरोजगारी दर 8.28% पर है।

गौरव वल्लभ ने मोदी सरकार से सवाल किया कि क्या भारत सिर्फ 3% की ग्रोथ डिजर्व करता है, मोदी सरकार इतनी कम ग्रोथ दर पर आंखें मूंद कर क्यों बैठी है?
बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार की क्या रणनीति है?
और पांच ट्रिलियन इकोनॉमी कब बनेगी?