कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर जोरदार हंगामा, कांग्रेस ने बीजेपी से मांगा माफी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/07/2022): केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ को बोलकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है कि ये शब्द गलती से निकला था। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं।

उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं।

 

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान को लेकर सांसद के मानसून सत्र के दौरान काफी हंगामा हुआ। उसके बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी से मांफी मांगा है। वहीं न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगी।”

बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।