दिल्ली कांग्रेस ने “महिला सुरक्षा” के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरा, महिलाओं के लिए मुंबई को बताया सुरक्षित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/07/2022): दिल्ली कांग्रेस ने महिला की सुरक्षा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। दरअसल एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए सान्या मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली के मुकाबले मुंबई लड़कियों के लिए ज्यादा सेफ है। इसे लेकर दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का वादा करके केजरीवाल सरकार सत्ता में आए और महिला सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया।

दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है, “मुंबई के मुकाबले दिल्ली महिलाओं के लिए सेफ नहीं, आए दिन हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ सरकार की चुप्पी और उस पर ध्यान न देने की वजह से रोजाना महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है, केजरीवाल सरकार महिला सुरक्षा का वादा करके सत्ता में काबिज हुई और आज महिला सुरक्षा पर कोई ध्यान नही।”

बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने इंटरव्यू में कहा कि दिल्ली के मुकाबले मुंबई लड़कियों के लिए ज्यादा सेफ है। उन्होंने कहा कि अब मुझे नहीं पता कि सुधार आया है या नहीं, लेकिन मैं वहां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। मुझे नहीं लगता है कि दिल्ली में कोई भी ऐसी महिला होगी, जिसने छेड़छाड़ नहीं झेली होगी।