कांवड़ यात्रा को और भी सुरक्षित व सुगम बनाने की दिशा में दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (05/07/2022)

दिल्ली पुलिस कांवड़ियों के लिए अनोखी पहल की शुरुआत किए हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस ने पहली बार यात्री पंजीकरण व्यवस्था की शुरुआत किए है जिससे कि कांवड़ यात्रा को और भी सुरक्षित व सुगम बनाया जा सकें। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने ट्वीटर पर ट्वीट करके दिए है।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट में लिखा है, “कांवड़ यात्रा को और भी सुरक्षित व सुगम बनाने की दिशा में दिल्ली पुलिस ने ठोस कदम उठाते हुए पहली बार यात्री पंजीकरण व्यवस्था की है। यात्रियों के विवरण प्राप्त होने से अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति में त्वरित मदद पहुंचाने में आसानी होगी।”

वहीं यात्रियों के पंजीकरण होने से कांवड़ यात्रा के दौरान मुसीबत में फंसे यात्रियों को अधिकारियों द्वारा आसानी से मदद पहुंचाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक जारी किया है। यात्री इस लिंक पर https://kavad.delhipolice.gov.in/ क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण दो साल से कांवड़ यात्रा बंद था। वहीं दो साल के अंतराल के बाद इस साल कांवड़ यात्रा शुरू किया जा रहा है जो 14 जुलाई से 26 जुलाई के तक आयोजित किया जाएगा। कांवड़िया यात्रा के तहत अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों में गंगाजल चढ़ाने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं।