बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/05/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि केजरीवाल हर बार की तरह झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से कहा कि इधर-उधर की बात मत कीजिए ये बताइए कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिल्ली के झुग्गीवासियों को अभी तक कितने मकान दिये? उन्होंने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने तो अनाधिकृत कॉलोनियों को पक्का करने की फाइल को 3 साल तक दबाए रखा है।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बचाने के लिए बुलडोजर के सामने लेट रहे हैं और जनता उन्हें लेटाने वाली है इसलिए केजरीवाल की चिंता वाजिब है। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा हर बार की तरह झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के 63 लाख मकान वाले बयान को लेकर पलटवार करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 63 लाख मकान नहीं है उन्होंने कहा कि मैं मान भी लिया तब भी तो आपको अनधिकृत कॉलोनी के नाम लेते हुए जरा भी शर्म नहीं आई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बहुत बड़े झूठे हैं और जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों को पक्का करने की फाइल को 3 साल दबाए रखा है। जहाँ झुग्गी, वहीं मकान की फाइल को केजरीवाल सरकार ने 4 साल से दबाए रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पत्र लेकर लोगों को डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 7 सालों में 1 भी झुग्गी वाले को पक्का मकान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 15000 फ्लैट आज केंद्र सरकार की जहाँ झुग्गी, वहीँ मकान योजना के तहत बनकर तैयार हैं। भाजपा दिल्ली के अंदर किसी भी बांग्लादेशी, रोहिंग्या और दंगाई को बख्शने वाली नहीं है। दिल्ली में किसी झुग्गीवासी को डरने की ज़रूरत नहीं है, भाजपा और मोदी सरकार उनके साथ है। केजरीवाल के झूठ की पोल भारतीय जनता पार्टी खोल रही है, इसलिए केजरीवाल बौखला गए हैं।