दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत! गरज के साथ पड़ेंगे छींटे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (2 मई 2022): पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से त्रस्त हैं दिल्ली के लोग, अब दिल्लीवासियों के लिए एक खुशी की खबर है, जल्द ही मिल सकती है उन्हें उस भीषण गर्मी से राहत। राष्ट्रीय रराजधानी क्षेत्र दिल्ली में तेज हवा और गरज के साथ हल्के छींटे पड़ने के आसार हैं।जिस कारण से तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। हलाकि दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में 5 मई को हल्की बारिश होने के भी अनुमान हैं।

वहीं रविवार को मौसम के रुख में थोड़ी नमी दर्ज की गई,और मौसम का औसतन तापमान सुधरकर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।हलाकि अभी भी तापमान लू के दायरे में है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में रविवार को सबसे गर्म स्थान आयानगर रहा जहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।।