भलस्वा लैंडफिल साइट मामले में उतरी दिल्ली नगर निगम के खिलाफ मामला दर्ज

 

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (30/04/2022)

भलस्वा लैंडफिल साइट पर 26 अप्रैल को लगी आग के संबंध में स्थानीय लोगों ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के खिलाफ भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल स्थानीय लोगों ने भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में शिकायत करते हुए पत्र में कहा कि भलस्वा खत्ते में आग यहां के निवासियों के लिए बहुत बड़ी त्रासदी हे जिसके कारण लोगो के लिए सांस लेना भी बहुत मुश्किल हो गया है, खत्ते से निकलने वाले धुएं के कारण इस इलाके का प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसके लिए निगम को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब निगम की लापरवाही एवं नगर निगम में फैले घोर भ्रस्टाचार के कारण हो रहा है। इसलिए सभी निगम के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए क्योंकि इनके भ्रस्टाचार और लापरवाही के कारण आज हजारों लोगों का जीवन संकट में है।

पत्र में लिखा है, “हमारे क्षेत्र भलस्वा डेरी में कूड़े का पहाड़ स्थित है जिसमें लगभग आधी दिल्ली का कूड़ा डाला जाता है, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी तरह से उत्तरी दिल्ली नगर निगम ( दिल्ली नगर निगम ) की है। इस कूड़े के पहाड़ में पिछले चार दिनों से आग लगी है जिससे निकलने वाले धुएं के कारण इस क्षेत्र के लोगो के लिए जान का खतरा हो गया है, लोगो को सांस लेने में दिक्क्त हो गई है बुजुर्गों, बच्चो एवं बीमार व्यक्तियों के लिए स्थित बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही हे कुछ लोगो को अस्पताल भी जाना पड़ रहा है। भलस्वा खत्ते में आग यहां के निवासियों के लिए बहुत बड़ी त्रासदी हे जिसके कारण लोगो के लिए सांस लेना भी बहुत मुश्किल हो गया है, खत्ते से निकलने वाले धुएं के कारण इस इलाके का प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।”

स्थानीय लोगों ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह सब निगम की लापरवाही एवं नगर निगम में फैले घोर भ्रस्टाचार के कारण हो रहा है, यह खत्ता निगम के भ्रटाचार और लापरवाही के कारण पहले भी कई बार टूट कर गिर चूका है जिससे कई लोग घायल हुए थे।स्थानीय लोगों ने भलस्वा डेयरी पुलिस से अनुरोध करते हुए मांग किया है की निगम के नेताओं उत्तरी दिल्ली निगम महपौर इक़बाल सिंह, उपमहापौर अर्चना दिलीप सिंह, स्थानीय निगम पार्षद एवं स्टैंडिंग कमेटी के वाइस चेयरमेन विजय भगत एवं संबंधित जिम्मेदार सभी निगम के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए क्योंकि इनके भ्रस्टाचार और लापरवाही के कारण आज हजारों लोगों का जीवन संकट में है।”