बीजेपी के 25 साल में नहीं हुआ भ्रष्टाचार खत्म, लेकिन आम आदमी पार्टी ने 10 दिन में ही कर दिए भ्रष्टाचार खत्म

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/04/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में रैली के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 25 साल हो गए लेकिन यहां पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। उन्होंने भगवंत मान की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्होंने 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर दिए।

उन्होंने कहा कि आप दिल्ली में तहसीलदार के पास चले जाओ, रजिस्ट्री में चले जाओ और लाइसेंस बनाने वाले के पास चले जाओ, सभी जगह बिना पैसे के काम होता है और 10 मिनट में यूं काम होता है। दिल्ली में कोई पैसे मांगता है तो लोग कहते हैं केजरीवाल आ जाएगा। पंजाब में कोई पैसे मांगता है तो कहते हैं भगवंत मान आ जाएगा।

उन्होंने अहमदाबाद के जनता से भ्रष्टाचार पर सवाल करते हुए पूछा, “क्या गुजरात में पैसे मांगते हैं? रिश्वत चलती है क्या? उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बताओ इन्होंने 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर दिए है और गुजरात में बीजेपी को 25 साल हो गए लेकिन यहां पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुए।”