‘चरख़ा कातने की ऐक्टिंग करने से कोई गांधी नहीं बन जाता, बल्कि उपहास का पात्र बनता है’, भाजपा नेता का पलटवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/04/2022): भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है कि गांधी बनने के लिए कई जन्मों की तपस्या करनी पड़ती है। चरख़ा कातने की ऐक्टिंग करने से कोई गांधी नहीं बन जाता, बल्कि उपहास का पात्र बनता है। इस पर भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने केजरीवाल पर शिकंजा कसते हुए कहा कि ‘सही कहा’ है।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, “आज गुजरात के साबरमती आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यहाँ गांधी जी की पूज्य आत्मा बसती है। यहाँ आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है। मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ कि मैं भी उस देश में पैदा हुआ जिस देश में गाँधी जी पैदा हुए।”

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुजरात में चुनावी तैयारियों के लिए पहुंच गए है। उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती के संत महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दिया है और दोनों ने साबरमती आश्रम में गांधी जी का चरखा भी चलाए हैं।