‘दिल्ली नगर निगम संसोधन अधिनियम 2022’ बिल पर लगी केंद्रीय कैबिनेट की मुहर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/03/2022): दिल्ली में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ‘दिल्ली नगर निगम संशोधन अधिनियम 2022’ बिल को मंजूरी दे दिया है। अधिनियम के अनुसार, तीनों निगम के विलय करने का प्रस्ताव है। फिर से पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी नगर निगम को मिलाकर एक नगर निगम किया जाएगा। तीनों निगमों के विलय के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी भारतीय जनता पार्टी अगर सोच रही है कि तीनों दिल्ली नगर निगम को एक करके हार से बच जाएगी तो जल्द दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से मिलकर दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के गलतफहमी दूर कर देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट में लिखा है, “भ्रष्टाचारी BJP अगर सोच रही है कि तीनों MCD को एक करके हार से बच जाएगी। लेकिन दिल्ली की जनता AAP के साथ मिलकर MCD चुनाव में BJP की गलतफहमी जल्द दूर कर देगी! BJP के लिए MCD में हार से बचना मुमकिन ही नहीं, नामुमकिन है।”

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, “केंद्रीय कैबिनेट ने ‘दिल्ली नगर निगम संशोधन अधिनियम 2022’ को मंजूरी दे दिया है। संशोधन अधिनियम मौजूदा तीन निगमों को मिलाकर दिल्ली के एक एकीकृत नगर निगम का प्रावधान करता है।”