“सैनिटरी पैड को GST के 28% के दायरे में आया तब खूब हला मचा, महिला की जरूरी चीज पर इतना टैक्स क्यों”: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (6/03/2022): केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहीं कि सैनिटरी पैड को जब GST के दायरे में लाया गया था तब खूब हला मचा था कि महिला की जरूरी चीज पर इतना टैक्स क्यों लगाया गया है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कल यानी शनिवार को “महिला उत्सव दिवस” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। जहां पर उन्होंने सैनिटरी पैड को GST के दायरे में लाने और उस पर 28% टैक्स लगाने पर लोगों से सवाल करते हुए कहीं कि जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, क्या उस पर अधिक टैक्स लगना चाहिए या नहीं?

उन्होंने कार्यक्रम में कहीं, “सैनिटरी पैड को GST के 28% के दायरे में आया तब खूब हला मचा कि महिला की जरूरी चीज पर इतना कर क्यों लगाया गया है। इसके जवाब देते हुए कहीं कि उस समय पैड बनाने में पॉलिएस्टर प्लास्टिक के कणों का इस्तेमाल होता था जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। क्या उस पर टैक्स अधिक लगना चाहिए या नहीं?”

बात दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day ) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है ताकि समाज में महिलाओं को बराबर सम्मान दिया जा सके।