कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन समिति दिल्ली के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का किया एलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/02/2022): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूथ प्रबंधन अध्यक्ष राजेश गर्ग ने 13 फरवरी, 2022 को एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने बूथ प्रबंधन समिति दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम ऐलान किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बूथ प्रबंधन समिति अनिल कुमार चौधरी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के पदाधिकारियों को मंजूरी दिया है।

इस बात की जानकारी दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर एक पत्र साझा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि “बूथ प्रबंधन समिति दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। हमें यकीन है कि आप सभी हमारे अध्यक्ष श्री अनिल कुमार चौधरी के गतिशील नेतृत्व के तहत बूथ स्तर पर हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।”

उन्होंने पत्र में लिखा है, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बूथ प्रबंधन समिति अनिल कुमार चौधरी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के निम्नलिखित पदाधिकारियों को मंजूरी दी है। सलाहकार के पदाधिकारियों रूप में श्री अभिजीत सिंह गुलाटी, श्री हरचरण सिंह जोश, श्री धीरेंद्र त्यागी, पूर्व विधायक श्री चरण सिंह कंडेरा, पूर्व विधायक श्री माला राम गंगवाल, श्री जगजीवन शर्मा और पूर्व-एमसी श्री मीर सिंह नियुक्त किया गया है। दिल्ली उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व-एमसी श्री अनिल वशिष्ठ और पूर्व-एमसी श्री कृष्ण मुरारी जाटव पदाधिकारी हैं। वहीं जिला समन्वयक श्री साधु राम मित्तल (किराड़ी जिला), श्री दया राम त्यागी (कृष्णा नगर जिला), श्री जोगिंदर खारी (चांदनी चौक जिला) और श्री बृज मोहन (तिलक नगर जिला) पदाधिकारी होंगे।