केशवपुरम जोन के ए-1 ब्लॉक में पार्क का नाम डॉ हेडगेवार स्मृति वाटिका होगा: दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/02/2022): भारतीय जनता पार्टी दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता कल यानी रविवार को केशवपुरम में प्रांत संघचालक श्री कुलभूषण आहूजा जी के साथ उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित पार्क के नामकरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन के ए -1 ब्लॉक के निकट वालें पार्क का नामकरण किया है और उन्होंने कहा कि अब से यह पार्क डॉक्टर हेडगेवार स्मृति वाटिका के नाम से जाना जाएगा।

इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी का सम्पूर्ण जीवन जन-कल्याण में समर्पित रहा और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं जिसे हम सभी को अपनाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया।

बता दें कि सौन्दर्यीकरण व नवीनीकरण के बाद इस पार्क के रख-रखाव की जिम्मेदारी एक ट्रस्ट को सौंपी गई है। पार्क के नामकरण के अवसर पर दिल्ली के प्रांत संघ चालक कुलभुषण आहुजा, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया , स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन सहित अन्य लोग शामिल हुए।