75 नए जगहों पर तिरंगे लहराए जाएंगे, ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दिल्ली ?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (2‌7/01/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा कि आज पूरे देश के लिए बेहद गर्व का दिन है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाए गए हैं। हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं और और उसी को ध्यान में रखते हुए आज 75 नए जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाए गए हैं। ऐसा करने वाला दिल्ली पूरे दुनिया में अकेला शहर है और दिल्ली का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हो सकता है।

हमारा मकसद है पहले चरण में पूरे दिल्ली में 500 जगहों पर झंडे लगाए जाएंगे। हमारा मकसद है कि दिल्ली में कोई भी अपने घर से बाहर निकले और दफ्तर के लिए जाएं, तो उसे कम से कम 2-3 बार तिरंगा जरूर दिखाई दे। जितनी बार हम तिरंगे को देखते हैं हमारे अंदर एक राष्ट्र भक्ति की भावना जागती है और देश भक्ति की भावना जागती है। कई बार सामान्य रूप से जिंदगी जीते हुए हम इतने ज्यादा अपने परिवार में और जिंदगी में उलझ जाते है कि की बार अपने देश को और समाज को भूल जाते हैं। जितनी बार आम आदमी इस तिरंगा को देखेगा ये तिरंगा उसे देश भक्ति की याद दिलाएगा, देश की याद दिलाएगा और उन सब लोगों की याद दिलाएगा, जिन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।शायद पूरी दुनिया में दिल्ली अकेला शहर है जहां इतने बड़े स्तर पर देश का राष्ट्रध्वज 115 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रध्वज लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शायद ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के अंदर भी दिल्ली का नाम दर्ज हो सकता है। दिल्ली अकेला शहर है जहां पर उस देश के इतने ज्यादा राष्ट्रध्वज के तिरंगे 115 फीट की ऊंचाई पर लगाए गए हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं ऊपर वाले से कि हमारे देश का तिरंगा ऐसे ही हमेशा ऊंचा रहे, लहराता रहे, और हमारा देश हमेशा तरक्की करें।

आज पूरे दिल्ली में 75 नए स्थानों पर तिरंगा लहराया जाएगा और पूरी दिल्ली में पहले 5 स्थानों पर तिरंगा फहराया जा चुका है और आज 75 नए जगहों पर तिरंगा फहराया जाएगा इसी के साथ कुल मिलाकर 80 राष्ट्रध्वज 115 फीट की ऊंचाई पर लगाए जाएंगे।