“अहम् डॉ महेश शर्मा….”, लोकसभा में डॉ महेश शर्मा ने संस्कृत भाषा में ली शपथ

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 जून 2024): 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत 24 जून, सोमवार से हो गई है। इस कड़ी में 18वीं लोकसभा चुनाव में निर्वाचित सभी सदस्यों को बतौर सांसद शपथ दिलाई जा रही है। गौतमबुद्ध नगर से निर्वाचित सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma) ने मंगलवार को लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया।

डॉ महेश शर्मा का शपथ ग्रहण कई मायनों में काफी खास रहा और साथ ही उनके शपथ ग्रहण के पश्चात पूरा सदन तालियों से गुंजायमान हो उठा। दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने संस्कृत भाषा में शपथ लिया और उनके शपथ लेने के बाद पूरा सदन तालियों से गुंजायमान हो उठा। डॉ महेश शर्मा द्वारा संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण स्पष्ट तौर पर उनके कुशाग्र बुद्धिमता, विद्वता और उनके भाषाई प्रेम को दर्शाता है।

बता दें कि डॉ महेश शर्मा उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले सांसद हैं और साथ ही वो गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सदन पहुंचे हैं। डॉ महेश शर्मा को लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 08,57,829 मत मिले और उन्होंने 5,59,472 मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।