दिल्ली की जनता को प्यासा मारना चाहती है दिल्ली सरकार: बांसुरी स्वराज, बीजेपी सांसद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 जून 2024 ): दिल्ली जल संकट मामले में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की नव निर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रेस वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी की जल मंत्री आतिशी मार्लेना से जल संकट को लेकर कई सवाल किए।

आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली जल बोर्ड 73,000 हजार करोड़ के घाटे से चल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड की आधारभूत संरचना पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जल संकट को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गये। दिल्ली सरकार ने केवल जल संकट को बढ़ावा दिया है। दिल्ली का जल संकट प्राकृतिक नहीं है, यह दिल्ली सरकार की लापरवाही का परिणाम है। आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए, बांसुरी स्वराज ने कहा कि, दिल्ली सरकार की नियत ही नहीं है कि वह दिल्ली वासियों के लिए काम करें। दिल्ली सरकार, हरियाणा और हिमाचल सरकार पर केवल आरोप लगाने का काम करती है। दिल्ली जल संकट पर अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए, आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से टैंकर माफिया और गैर कानूनी रूप से पानी की चोरी पर कई सवाल पूछे, सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी से टैंकर माफिया को लेकर कई कड़े सवाल किया, कोर्ट ने कहा कि 2018, 2019 और 2021 से दिल्ली में इन दिनों जल संकट होता है। आखिर इस पर ध्यान कब दिया जाएगा।

बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि, वर्तमान दिल्ली में 40% पानी बर्बाद हो रहा है। दिल्ली सरकार टैंकर माफिया को रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही। बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर टैंकर माफिया के साथ सांट- गांठ होने का भी आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी लगातार कह रही है कि दिल्ली में पानी पर्याप्त नहीं है। बांसुरी स्वराज ने इस आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने बताया कि 1994 के एग्रीमेंट के अनुसार हरियाणा सरकार दिल्ली को उससे ज्यादा पानी दे रहा है।

बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार से पूछा कि,आखिर कब तक दिल्ली की जनता को जल संकट से जूझना होगा। कब तक दिल्ली की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरसेंगी। आम आदमी पार्टी पानी की मांग करती रहती है, लेकिन टैंकर माफिया और और गैर कानूनी रूप से पानी की चोरी पर ध्यान नहीं देती। आम आदमी पार्टी की नियत ही नहीं है दिल्ली की जनता की परेशानी को कम करने की, वह दिल्ली की जनता को प्यासा मारना चाहती है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।