Delhi Water Crisis: दिल्ली में जलसंकट को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 जून 2024): देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस समय जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है ‌और लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Pradesh Congress Committe) के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) ने कहा दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) सभी 280 ब्लाकों में राजधानी में प्रतिदिन बढ़ते जल संकट से त्रस्त जनता को निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन करेगी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपसी तनातनी और प्रशासनिक विफलता के कारण दिल्ली की जनता जल संकट से त्रस्त है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में प्रतिदिन बढ़ते जल संकट का हल निकालने में विफल दिल्ली सरकार के खिलाफ पानी की समस्या से त्रस्त जनता को तुरंत राहत देने की मांग को लेकर सभी 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार दिल्ली कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली के सभी ब्लाक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में यह घोषणा की और सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि जनता की मुख्य जरुरत जल से जुड़े मुद्दे पर पूरी दिल्ली में क्षेत्रीय लोगां सहित ब्लाक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रश्न है कि समय रहते दिल्ली सरकार यमुना में घटते जल स्तर के चलते जलापूर्ति के लिए पहले कदम नही उठाती। सत्तारुढ़ दल की निष्क्रियता के कारण प्रति वर्ष दिल्ली की जनता जल संकट से जूझती है, जिसके लिए हम दशकों से लड़ाई लड़ रहे है।

आगे अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब सातों संसदीय सीटों पर भाजपा के सांसद है तो क्यों दिल्ली की जनता केन्द्र सरकार की प्रशासनिक निष्क्रियता और दोहरी नीति का शिकार हो रही है। सर्वविदित है दिल्ली पानी के लिए हरियाणा पर अधिक आश्रित है जहां भाजपा की सरकार होने के कारण प्रति वर्ष भीष्ण गर्मी में दिल्ली की जनता को जल संकट से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अगर दिल्ली की जनता के प्रति अपना दायित्व निभाऐं तब दिल्ली को जल संकट की समस्या निजात मिल जाए परंतु सांसदों की नाकामी का ही परिणाम रहा है कि भाजपा को हर चुनाव में संसदीय प्रत्याशी बदलने पड़ रहे है।

साथ ही अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने-अपने ब्लाकों में भीष्ण गर्मी में भारी जल संकट के लिए जिम्मेदार भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। जिसके दौरान जनता को बताना है कि दिल्ली की जनता के प्रति उदासीन व्यवहार अपनाने वाली भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपसी तनातनी के कारण ही दिल्ली जल को तरस रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर घर तक पाईप लाइन के जरिए पानी देने का काम दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने किया था, जो भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपसी लड़ाई के कारण लोगों को पानी नही मिल रहा है। हम जनता की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेंगे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।