इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, राहुल गांधी के नाम पर लगी मुहर!

टेन न्यूज नेटवर्क
दिल्ली 04 जून 2024

18वीं लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। नतीजे आने के बाद इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश देखने को मिला। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जोश के साथ कहते नजर आए कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान एक कार्यकर्ता ने बताया कि, हमारी लड़ाई देश के संविधान और देश को बचाने के लिए थी। जिसे अब हमने जीत लिया है और अब देश में गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याएं खत्म होगी और देश के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।।